कार हादसे में चालक की मौत,तीन घायल

लखनऊ से इलाज कराकर वापस आ रहे थे कार सवार
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। लखनऊ से दवा कराकर घर वापस लौटते समय मनकापुर के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट  गई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, उसमें सवार तीन अन्य  लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि,मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के नगरा डिहवा गांव निवासी अटल बिहारी पांडेय अपने बुजुर्ग पिता की दवा कराने अपने निजी कार से लखनऊ गये थे। घर वापस लौटते समय । बुधवार की रात करीब एक बजे भिटौरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई,जिसमें कार चला रहे डिहवा निवासी  अटल बिहारी पाण्डेय की दर्दनाक मौत हो गई व उनके पिता रामलोटन पाण्डेय 70,सत्यम, 14,व दयाराम कसेर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय व पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। 
सूचना पर मौके पर मनकापुर कोतवाल  के. के. राणा ने बताया कि,दुर्घटनाग्रस्त  कार से घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया है।जहां डाक्टरों ने कार चालक अटल बिहारी पांडेय को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को गंभीर अवस्था में  जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया।वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेजने के साथ अन्य जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ