बहराइच:भारत ,नेपाल सीमा पर कबूतरबाज गिरफ्तार

शादी के बहाने नेपाली लड़की को ले जा रहा था दिल्ली, एसएसबी ने पकड़ कर भेजा जेल

रिपोर्ट:-संजय गुप्ता 
बहराइच।मानव तस्करी के लिये अर्से से मुफ़ीद रहा भारत ,नेपाल सीमा क्षेत्र में जब से एस एस बी ने कदम रखा है तबसे इस पर काफी हद तक अंकुश लगा है।इसी क्रम में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल से शादी करने के बहाने से लाकर दिल्ली ले जा रहे एक कबूतरबाज को चेकिंग तथा फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान पकड़ कर जेल भेज दिया।
इस बावत जानकारी देते हुये सशस्त्र सीमा बल 42 वी वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि,सीमा पर एल. के. गरवा के नेतृत्व में चेकिंग तथा फ्रिस्किंग ड्यूटी चल रही थी।तभी नेपाल से भारत में एक मानव तस्कर एक 22 वर्षीय नेपाली युवती को बहला-फुसला कर शादी करने के बहाने दिल्ली ले जाने को कोशिश कर रहा था,
तभी रुपैडिहा के चौकी प्रभारी व अन्य कार्मियों द्वारा मानव तस्कर को युवती के साथ पकड़ लिया तथा पूछताछ के बाद युवती को शांति पुनर्स्थापना नेपाल व मानव तस्कर को नेपाल पुलिस को सौंप दिया |
 पूछताछ के दौरान नेपाली युवती ने अपन नाम सृष्टी थापा पुत्री हरक बहादुर थापा, बी. डी. सी. महादेव पूरी कोहल पुर वार्ड संख्या-08 जिला बांके नेपाल बताया तथा यह पूछने पर कि यह युवक कौन है, तथा इससे उसका क्या सम्बन्ध है, तो इस पर युवती ने बताया कि युवक का नाम लेब गहदुर घर्ती बताते हुए कहा कि, मुझे दिल्ली ले जाकर मुझसे शादी करेगा ,युवक से पूछताछ में  मानव तस्करी का मामला सामने आने पर  एसएसबी के सीमा चौकी प्रभारी एल.के.गरवा के द्वारा तत्काल शांति पुनर्स्थापना के प्रतिनिधि  बसंती जी.सी. व नेपाल पुलिस के मु.आ. मदन दांगी को बुलाया गया तथा इनके सहमति से युवती को शांति पुनर्स्थापना नेपाल तथा मानव तस्कर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ