रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।कार का लोन न चुका पाने के चलते कंपनी की प्राईवेट लोन वसूली टीम के सदस्यों ने एक युवक के साथ सरेआम गुण्डागर्दी करते हुये उसपर धारदार हथियारों से हमला कर मरणासन्न कर दिया।सूचना पर मौके पर जबतक पुलिस पहुँची तबतक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।बहरहाल घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद के साथ पांच अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध एफ आईआर दर्ज कर अन्य जरूरी कार्रवाई कर रही है।
बताते हैं कि,नगर कोतवाली से महज तीन सौ मीटर दूरी पर जिला अस्पताल के ठीक सामने लगभग दिन के 12:30 बजे के करीब भीड़-भाड़ भरे जिलाचिकित्सालय के सामने एक वाहन एजेंसी के हथियारबंद वसूली ऐजेंटों ने सरेआम गुण्डागर्दी करते हुये नगर कोतवाली क्षेत्र के सुहैल अहमद को उनकी फारचूनर गाड़ी से जबरन निकालकर उनको बुरी तरह मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में पहुँचा दिया।कोतवाली के समीप दिन-दहाड़े घटी इस घटना ने जहाँ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं, वहीं लोग इससे सहमे हुये हैं।
इस बावत अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि,वसूली ऐजेंटों द्वारा इस गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने चंचल सिंह, शिवम सिंह, राजू सिंह, ओम सिंह उर्फ डम्पी सिंह समेत चार नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


0 टिप्पणियाँ