गोण्डा: चौकी के समीप सभासद पर जानलेवा हमला, घायल

मात्र 250 मीटर दूर है पाण्डेय बाजार चौकी

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा।शहर के नगर कोतवाली  अंतर्गत पाण्डेय बाजार चौकी क्षेत्र में शनिवार की  सुबह चौकी से मात्र ढाई सौ मीटर के फासले पर स्थित मछली मंडी के पास, नगर पालिका के सभासद व स्थानीय फहीम सिद्दीकी पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा  हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।बहरहाल स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभासद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि, नगर पालिका के सभासद फहीम सिद्दीकी  मछली मंडी के सामने सद्दाम नाम का व्यक्ति चिकन शॉप चलाता है। शनिवार की दो/तीन लोगों ने वहां पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सभासद को दी, इस पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हमला कर दिया। इसमें उन्से सिर में चोट लगी है।  नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
चौकी से इतनी नजदीक घटी इस घटना ने पुलिस की पोल खोल क र रख दी है।जब दीवाली के दिन अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का यह हाल है तो आम दिनो के बारे में कहना बेमानी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ