रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया। बीते 29 नवम्बर को जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में हुई मां-बेटी की हत्या का पर्दाफाश करने के साथ ही पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ ने पत्रकारों को बताया कि,
कि 26/27 की रात्रि में भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में मां व बेटी के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के पुत्र जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद ने पूरानी रंजिश को लेकर अपने मां व बहन की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुये सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व 03 अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
29 नवम्बर को प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मां-बेटी के सिर पर वार कर हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि मृतका के ही पुत्र है। उल्लेखनीय हैं। डबल मर्डर के खुलाशे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा भीमपुरा पुलिस तथा सर्विलांस टीम/एसओजी टीम को इसमें लगाया
।जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। काफी छानबीन के बाद पुलिस को यह पता चला कि, जयराम कुमार व छोटे लाल पुत्रगण वीरेन्द्र प्रसाद (निवासी अहिरौली) ने ही मां और बहन रानी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या की है।पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों को पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनों ने अपनी मां सूरजावती व बहन के कृत्यों से ऊब कर घटना कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ