शनिवार देर रात्रि हुई इस घटना से क्षेत्र स्तब्ध
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा!जिले के छपिया थानाक्षेत्र के एक गाँव में बीती शनिवार की रात्रि में किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी में सगे भाई ने अपने छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,फिर पछतावे स्वरूप पहले उसने अपनी गर्दन पर गड़ासा चलाया फिर अपने कमरे में जाकर फाँसी लगाकर जान दे दी।
देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं,व कयासों का दौर जारी है।
बहरहाल मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुँचे मनकापुर क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया।
बहरहाल पुलिस घटना के कारणों की जाँच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ