गोण्डा:पत्रकार को मिली धमकी,एसपी से शिकायत

पात्रों को आवास न देने संबंधी छपी खबर से नाराज था प्रधान

रिपोर्ट :-मनोज मौर्य 
गोंडा।मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों से अभद्रता करने वालों के विरूद्ध पुलिस प्रशासन को आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेशों व निर्देशों के बावजूद पत्रकारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार कम नहीं हो रहे।ताजा मामले में 
आवास देने में हुये भ्रष्टाचार की खबर चलाना एक स्थानीय पत्रकार को मंहगा पड़ गया।खबर छपने से नाराज दबंग प्रधान ने पत्रकार से अभद्रता करते हुये जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ित पत्रकार द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने पर उन्होंने दबंग प्रधान पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि,जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र माधवगंज निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार प्रदीप शुक्ला ने 
विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेसहुपुर में ग्राम वासियों द्वारा ग्राम प्रधान व सिकरेटरी पर आवास के बदले रूपये मांगे जाने का आरोप लगाते हुए अपात्रों को आवास व पात्रों को आवास न मिलने की ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत पर खबर चलाई थी। खबर का प्रकाशित  होने से तिमिलाये ग्राम प्रधान सुरजीत कुमार चौबे ने खबर लिखने वाले पत्रकार प्रदीप कुमार शुक्ला को अमर्यादित शब्दों से अपमानित करते हुए दुबारा गाँव में दिखने व खबर लिखने पर जान से मार देने की धमकी दी है।बहरहाल पत्रकार ने प्रधान की धमकी को गंभीरता से लेते हुये इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार कुमार पाण्डेय से की।जिस पर गम्भीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ