गोण्डा: टैग लगवाएं वरना योजनाओं से होंगेवंचित-पशु चिकित्साधिकरी

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य /प्रदीप शुक्ला 
गोण्डा।पशुपालकों को पशु पालन विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से  लाभावन्ति होने के लिए अपने पशुओं को टैग लगवाना आवश्यक है।यह बातें पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा ने कही हैं।  इसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि, विभाग की तरफ से पशु पालको को मिलने वाला लाभ जैसे, के.सी.सी लोन, दैवीय आपदा में पशुओं की मृत्यु होने पर अथवा पशुओं की ब्रिक्री के लिए पशु बाज़ार में एंट्री तभी मिलेगी जब पशु के कान में टैग लगा होगा इसलिए सभी पशु पालक अपने पशुओं को टैग ज़रूर लगवा लें, उन्होंने बताया है की विभाग से हेल्पर व वैक्सीनेटर गाँव जा कर मुफ़्त में पशुओं की टैंगिंग करने का काम कर रहे हैं।
सभी किसान उन्हें बुला कर अपने पशुओ की टैगिंग करवायें जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके  ।पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि, भारत सरकार पशुओं से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं पशुपालन विभाग के माध्यम से संचालित कर रही है। ऐसे में जिन पशुओं टैगिंग नही हो पायेगा उन्हें ना तो विभाग की तरफ से और ना ही सरकार की तरफ से कोई लाभ मिल पायेगा, विभाग द्वारा समय समय पर रोगों से बचाव के लिए पशुओं को मुफ़्त वैक्सीन लगवाया जाता है इसके साथ अन्य कई सुविधाये हैं जिनका लाभ केवल उन्ही पशु पालकों को मिल सकेगा जिनके पशुओं की टैगिंग कराई गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ