रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की पुलिस ने एक कार्रवाई के तहत रेलवे के सिग्नल केबिल चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख मूल्य की चोरी की 12 बण्डल केबल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि,
दिनांक 28/29 दिसम्बर की रात्रि कोतवाली देहात थानाक्षेत्र पुलिस रात्रि गश्त के दौरान पाण्डेयपुर तिराहे के पास मौजूद थी कि रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक तभी चोरों की तलाश में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ वहाँ आये तथा आपस में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के बारे में बात कर ही रहे थे कि, मुखबिर ने सूचना दी कि, कुछ व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो से रेलवे का सामान चोरी करके बहलोलपुर की तरफ से पाण्डेयपुर की तरफ आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर को0देहात प्रभारी निरीक्षक(ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक)आशीष कुमार शर्मा,जितेन्द्र बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार पुलिस व खोरहंसा चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा की संयुक्त टीमों ने पाण्डेय तिराहा के पास रोड के दोनो ओर खड़े हो गये।जैसे ही वह बोलेरो वाहन उधर से गुजरने लगा, पुलिस ने उन्हें रोक कर उसमें बैठे मनकापुर थानाक्षेत्र के 3 आरोपियों बनरही गाँव के जगराम उर्फ रामू पुत्र मोतीलाल,ऐलनपुर ग्रंट निवासी रामराज यादव पुत्र स्वःबाले,तामापार बनकटवा निवासी रामकरन वर्मा पुत्र लल्लन को गिरफ्तार कर लिया,व एक आरोपी छपिया थाने के ज्ञानीपुर निवासी राधिका पुत्र संगम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर का अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, वे लोग यह केबल सोनी गुमटी से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे से चोरी कर ले जा रहे थे । आरोपियों ने बताया कि,वे मिलकर रेलवे लाइन के किनारे रखे केबल को हेक्सा ब्लेड से काटकर बंडल बनाकर ले जाते थे, और उसको जलाकर उसके अन्दर से निकले तांबा निकालकर चलते - फिरते कबाड़ियों को बेचकर पैसा कमाते थे व आपस में बांट लेते थे। इस कार्य में मुख्य भूमिका राधिका पुत्र संगम की रहती थी उसी का सहयोग वे लोग करते थे।
आरपीएफ निरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह केबिल रेलवे विभाग के सिंग्नल सिस्टम मे उपयोग होता है वर्तमान में रेलवे यार्ड क्षेत्र में रेलवे सिग्नल की रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है उसी कार्य में इस केबिल को भूमिगत करने के लिए रेलवे सिग्नल विभाग द्वारा जगह जगह पर रखा गया है यह केबिल रेलवे की संपत्ति है ।


0 टिप्पणियाँ