रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।कोरोना के चलते सरकार द्वारा कोविड-19 विद्युत समाधान योजना उपभोक्ताओं के लिये आसान साबित होगी,लोगों को इसका लाभ उठाते हुये बकाये बिल को जमा कर इससे मुक्त होना चाहिए।यह कहना है विद्युत वितरण खण्ड-2 के अधिशाशी अभियंता रणवीर सिंह का।
उन्होंने कहा कि,कोरोना काल में चाहे शहरी हों या ग्रामीण उपभोक्ता सभी को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ा है व अभी भी जूझ रहे हैं। उन उपभोक्ताओं के लिये प्रदेश सरकार ने कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना चलाई है।इस योजना के तहत इसमें पंजीकरण 15 दिसंबर 2020 से 31जनवरी 2021 तक किया जायेगा,जिसमें बकाये देय का 30 प्रतिशत सरचार्ज के साथ वर्तमान देय के साथ जमा कराना होगा तथा यह सारी प्रक्रिया अनलाइन होगी।
उन्होंने कहा कि,सारे बकाये बिलों का भुगतान 28/02/2021 तक ही होगा उसके बाद नहीं जमा हो पायेगा।और अधिक जानकारी के लिये अपने स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।अधिशाशी अभियंता ने कहा कि,इस योजना से सभी उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने में आसानी होगी।


0 टिप्पणियाँ