गोण्डा। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के मद्देनजर स्थानीय सीएचसी में खण्ड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में टीकाकरण की तैयारियों को लेकर ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को निर्देश दिये गये।
इस दौरान अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के दौरान प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हेल्थकेयर वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिरक्षण कराने की जानकारी दी गई।
कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी ने टीकाकरण कराये जाने की तैयारियों को लेकर आवश्यक सूचना के साथ अपडेट रहने तथा समय-पर मांगी जा रही जानकारी को उपलब्ध कराने व अपेक्षित सहयोग हेतु अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में डॉ अजीम,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एस.बी.वर्मा डब्ल्यू.एच.ओ से बी.डी.भारती राजेश कुमार दुबे, पूनम त्रिपाठी , आई.सी.डी.एस,एस आई प्रभुनाथ यादव शिवकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ