गोण्डा।जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी के तहत 4 अन्तर्राज्यीय चोरों को लगभग 15 लाख मूल्य की 25 टन सरिये के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बावत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि,बीते दिनो जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के हथियागढ़ में दो दुकानों से रात में 60 क्विंटल सरिये की चोरी हुई थी।जिसमें वहाँ के चौकी प्रभारी को निलंबित भी कर दिया गया था।इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये उनके निर्देश पर इसके खुलासे हेतू पुलिस की टीमें गठित की गईं थीं।इसी क्रम में दिनांक 21/22.12.20 की रात्रि को एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी व नवाबगंज प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ अपराधियों को खोजने के लिये संदिग्ध इलाकों में घूम रही थी। तभी पुलिस के एक खास मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि, कुछ लोग नवाबगंज कस्बे के कटी तिराहे के पास सरिया चोरी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कटी तिराहे के पास संदिग्ध हालात में खड़े ट्रक सं0 यू0पी0 78 डी0टी0 8782 को घेर कर उसमें बैठे अचलगंज थाने के कोंडारी गाँव निवासी वीरेंद्र पुत्र प्रकाश ,सुनील पुत्र रामनरेश,
माफी थाने के विरछी गाँव के मोहम्मद यासीन पुत्र इसहार ,अचलगंज थाने के विछिया गाँव निवासी
अमर उर्फ नीरज पुत्र पृथ्वीपाल लोधी सभी उन्नाव जनपद के निवासी अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया।व उनके द्वारा ट्रक पर रखे लगभग 15 लाख मूल्य की 25 टन सरिया बरामद करने के साथ चाभी के गुच्छे, सब्बल व अन्य चोरी के उपकरण बरामद कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि, वे लोग यहीं तिराहे पर स्थित एक दुकान में सरिया चोरी की योजना बना रहे थे। इससे पूर्व हथियागढ की 2 दुकानों में ताला तोड़कर चोरी किया था तथा 4-5 दिन पहले ही बस्ती शहर में भी सरिये की चोरी की थी। इस काम में सुनील व विरेन्द्र द्वारा दुकान की रेकी की गयी थी। इसके अतिरिक्त पहले भी अन्य कई जनपदों में सरिया चोरी की घटनाओं को अंजाम है।
उन्होंने बताया कि, उनका सरगना आचलगंज निवासी अरविन्द लोध है।
बहरहाल एसपी ने पुलिस टीम की इस कामयाबी पर उन्हें 15000/नगद इनाम देने की घोषणा की।
।बाक्स।
चोरी हुई खुलासे हुये पुलिस टीम को इनाम भी मिल गया।
पर यह बड़ा सोचनीय विषय है कि,चोर जनपद के एक इलाके से 60 कुंतल सरिया चोरी कर लेते हैं व उसे लेकर चले भी जाते हैं?और चौकी पुलिस को खबर ही नहीं, और तो और जिनकी उस इलाके में गश्त होती है उन्हें आधी रात को दुकान के बाहर संदिग्ध ट्रक दिखाई नहीं देते ?ऐसी चोरी एक दो व्यक्ति से संभव नहीं है,काफी समय भी लगा होगा,बावजूद स्थानीय पुलिस को इस बारे में खबर नहीं लगी?यह सब कहीं न कहीं पुलिस कर्मियों की अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही दर्शाती है।


0 टिप्पणियाँ