बगैर बैनामा किये महिला से दूसरी महिला ले उड़ी 5 लाख

पुलिस से की शिकायत
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील परिसर में जमीन का बैनामा कराने आई एक महिला से दूसरी महिला ने बैनामा किये बगैर रूपये लेकर चली गई।मामले की जानकारी लोगों को होते ही वहाँ हड़कंप मच गया।हालांकि वहां मौजूद लोगों ने रूपये लेकर भागने वाली महिला को परिसर में  हर जगह तलाशा पर वह कहीं नहीं मिली।हताश पीड़ित महिला  ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर उसके रूपये वापस लौटाने की गुहार लगाई है।
तरबगंज थानाक्षेत्र के रेतादल गाँव निवासिनी श्रीमती गीता देवी पत्नी ओंकार सिंह ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,गुरूवार करीब दो बजे वह उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के बरौली गाँव की रहनेवाली छविराजी पत्नी राममिलन से उसकी भूमि का बैनामा कराने तहसील परिसर में पहुँची,इस दौरान उसने बैनामे से संबंधित सारे कागजात तैयार कराये।जब उन कागजातों पर दस्तखत करने का समय आया तो, छविराजी ने उससे रूपये की माँग की।इस पर उसने पाँच लाख रूपये छविराजी को दे दिये।रूपये लेते ही वह अपने पुत्रों माधव,उमानाथ,गौतम व अर्जून के साथ बैनामा किये बगैर बाइक से जाने लगी ,उसके रोकने पर उसे धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया ,जबतक लोग कुछ समझ पाते वह वहाँ से भाग गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ