रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा!जिले के छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ बाजार में बीती रात अमर ट्रेडर्स व सोनी ट्रेडर्स के गोदामों से अज्ञात चोरों ने शटर काटकर लाखों रुपये की सरिया और रिंग चुरा ले गये।सुबह जब व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसके बावत उन्होंने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।बहरहाल बुधवार की रात्रि हुई इस चोरी की वारदात से कस्बावासी सहमें हुये हैं।
पीड़ित व्यवसायों प्रेम बाबू व मोहीउद्दीन की दूकान गन्ने के कांटे के पास स्थित है।उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने गोदामो के शटर के तालों को काटकर एक टन सरिया व रिंग प्रेमबाबू व तीन टन सरिया व रिंग मोहीउद्दीन के यहाँ से उठा ले गए।दोनो व्यापारी सुबह जब अपनी गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव व थानाध्यक्ष संजय तोमर ने पहुँचकर जांच पड़ताल की।थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने दोनो गोदामों से साठ कुंतल सरिया चोरी होने की बात कही।उन्होंने बताया कि व्यापारी प्रेम बाबू सोनी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।बहरहाल चोरी होने के बाद खुलाशे करने की बात कहने वाली पुलिस अक्सर खुलाशे में नाकाम रहती है।


0 टिप्पणियाँ