उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश)जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर निवासी दिव्यांग अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी ने पर विरोधियों से मिलीभगत कर उन पर गुण्डा एक्ट लगाने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि,वह शरीर से 60% विकलांग है तथा वह बिना दो व्यक्तियों के सहयोग से खड़ा भी नहीं हो सकता।
अधिवक्ता ने बताया कि,वह अपनी पत्नी मुन्नी तिवारी के नाम से मौजा टकरसन में दो वर्ष पूर्व में एक जमीन खरीदा था ।जिसे न्यायालय के कुछ अधिवक्ताओं ने उन्ही लोगो से फर्जी तरीके से उस जमीन को रजिस्ट्री करा लिया ।
जब इस बावत उनसे पूछा गया तो उक्त लोगों ने बताया कि, 5 लाख रुपये दोगे तो वह लोग रजिस्ट्री कैंसिल कर देंगे।इस पर मैने न्यायालय में उन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।अधिवक्ता के मुताबिक मुकदमें में उन्होंने सुलहनामे का दबाव बनाया।उसके मना करने पर चिढ़े अधिवक्ताओं ने कोतवाल से मिलीभगत करके उसके ऊपर मारपीट व गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया।
अधिवक्ता का आरोप है कि,लोग इसके बावजूद धमकी दे रहे हैं व उसकी हत्या करा सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ