रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। मुख्यालय से सटे सोनीगुमटी चौकी क्षेत्र में नवनिर्मित सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन का लोकार्पण मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह करेंगें।
इस बावत जानकारी देतीं हुई मुख्य ट्रस्टी श्रीमती कमलेश निरंजन ने बताया कि,सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन को गरीब व अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये बनाया गया है। जहाँ ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने व रहने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जायेगी। जिससे ऐसे बच्चे पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा के साथ जुड़ सकें।
श्रीमती निरंजन ने बताया कि,यह भवन पुस्तकालय,कम्प्यूटर रूम, भोजन कक्ष,हाल ,रहने के लिये कमरों के साथ यहाँ आने वाले बच्चों के लिये सभी जरूरी व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और आधुनिक है।
मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि,मंगलवार को बारह बजे दिन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होने के साथ इसका लोकार्पण उनके द्वारा किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ