,जितेन्द्र सिंह को अतिरिक्त निरिक्षक का दिया पदभार।
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।मनीष जाट के कोतवाली करनैलगंज से लाइन हाजिर होने के बाद से खाली पड़ी करनैलगंज कोतवाली में कटरा बाजार के निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को करनैलगंज का कोतवाल बनाया गया है तथा पुलिस लाइन में चल रहे बृजेश कुमार पाण्डेय को कटरा बाजार थाने का चार्ज दिया गया है।इसी के साथ कोतवाली देहात के कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह
को अतिरिक्त निरिक्षक का पदभार दिया गया है,तथा प्रशासन प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक को कोतवाली देहात का चार्ज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा किये गये इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास के रूप में देखा जि रहा है।
बताते चलें कि,अपने भ्रष्टाचारी रवैये की शिकायत के चलते उन्हें पिछले दिनों लाइन हाजिर कर दिया गया था।


0 टिप्पणियाँ