जमीनी रंजिश में दबंगो ने चार को पीटा

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव में दबंगो ने पति-पत्नी व उसकी पुत्री के साथ एक अन्य महिला की पिटाई कर दी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
थानाक्षेत्र के परसिया मदरहा गाँव निवासी पीड़ित श्री पाल ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,गाँव के ही दबंग पिता-पुत्र शिव प्रसाद यादव व बहादुर यादव ने पुराने जमीनी विवाद के चलते रविवार सुबह घर पर आकर गाली-गलौच करने लगे ।विरोध करने पर उन्होंने उसे व उसकी पत्नी ननका,पुत्री राजकुमारी, व अनीता पत्नी राजकरन के ऊपर मूके-थप्पड़ व धारदार हथियार से हमला कर चोटिल कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ