रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा ।रविवार को जनपद के मुजेहना में समाजवादी पार्टी हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया, और कृषि कानून के वापस लिए जाने की मांग की। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भोरहा गांव से निकाली गयी इस किसान यात्रा का नेतृत्व सपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने किया। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की और कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग समेत 11 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा कि, आज हम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे तहसील तक पहुंच कर ज्ञापन देना था लेकिन सुबह से ही हमारे घर पर पुलिस ने हमको नजरबंद किया और गांव में ही ज्ञापन देने की बात कही लेकिन मैं केंद्र सरकार को बताना चाहती हूं की यह लड़ाई किसानों के हित में है यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक काला कानून वापस नहीं होगा।


0 टिप्पणियाँ