कबीना मंत्री ने नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया

अर्से से थी कस्बे में इसकी जरूरत
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज कस्बे में प्रदेश के कबीना मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा सीएचसी के बाहर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय भवन  का उद्घाटन किया।
कस्बे में लोग अर्से से इसकी जरूरत महसूस कर रहे थे, जिसे मौजूदा ग्राम प्रधान ने पूरी की।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवार समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि,देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना साकार हो रहा है।घर-घर शौचालय व सार्वजानिक शौचालय के निर्मित होने से लोग गंदगी से होने वाली बीमारियों से निजात पाते हुये स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि,कस्बे में एक सार्वजनिक शौचालय की नितांत आवश्यकता थी,जिसे मौजूदा ग्राम प्रधान प्रधान राजकुमारी व उनके प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी  की दूरदर्शिता व विकास परक सोच के जरिये पूरा किया गया।इस शौचालय के बनने से बाहर से व दूर दराज के गांवों से कस्बे में आने वाले लोगों को शौच इत्यादि में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर बाबू लाल शास्त्री  सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आशुतोष शुक्ला, सत्यदेव मिश्रा, रामशत्रुधन तिवारी,सत्य प्रकाश तिवारी, बजरंग तिवारी, रामफेर तिवारी,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ