चार अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।  जिले की वजीरगंज पुलिस ने करीब दो हफ्तों से फरार चार अंतर्जनपदीय गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरिफ्तार तस्करों के पास से दो अवैध देशी तमंचा तीन कारतूस व एक अदद चाकू के साथ 2500 रूपये की नगदी भी बरामद हुई है।  
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि, बीते सात दिसम्बर को ये तस्कर एक डीसीएम से गोवंश तस्करी कर  ले जा रहे थे, चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर सिपाहियों पर डीसीएम चढ़ाने की कोशिश करते हुए भागने के प्रयास में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर डीसीएम पलट गई थी जिसमे कुछ गोवंशों को चोटें आई थी। जबकि चारों गोवंश तस्कर भागने में सफल हो गए थे।पुलिस ने चारों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चारों तस्करों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर एक बाइक से चारों तस्करों को आते हुए थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम तौफीक उर्फ काले व अलीजान निवासी केदारपुर सिधौरा थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर मोहम्मद असद उर्फ सद्दाम निवासी दुर्जनपुर थाना सफदरगंज  तथा रेहान वारिस उर्फ तज्जु निवासी जैदपुर मार्ग पल्हरी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी बताया।गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी समेत उपनिरीक्षक अखिलेश यादव,पवन गिरी नीरज सिंह, कांस्टेबल शिवकुमार नायक,अनूप वर्मा,पंकज यादव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ