रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर 6 निर्मित-अर्धनिर्मित असलहों के साथ 45000 की नगदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रविवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसका खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि,
बीते शनिवार की रात्रि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर नवाबगंज थाने के एस आई हरिद्वार तिवारी व रवीन्द्र कुमार चंद्र अपने सहयोगियों हे0का0 अखिलेश सिंह,भानु प्रताप सिंह,राजेश यादव,का0 उत्कर्ष राय,अरुण कुमार,आयुष कुमार यादव के साथ गश्त पर थे।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि,
सरयू नदी के पास स्थित तुलसीपुर माझा क्षेत्र में राममलोचन के मड़हे के पीछे गन्ने के खेत में कुछ लोग अवैध असलहे बनाने व बेचने का कार्य कर रहे हैं।इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम वहाँ जाकर छापेमारी की कार्रवाई में अवैध फैक्ट्री के भण्डाफोड़ करते हुये एक तैयार राइफल, दो देसी 315 बोर के तमंचे, दो अर्ध-निर्मित असलहा ,दो जिंदा कारतूस व 45000 रूपये की नगदी के साथ शाहजहाँ पुर जनपद के गढ़िया थानांतर्गत प्रसिद्ध पुर के रहने वाले
विजेन्द्र पाल सिंह पुत्र जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि,उसके साथ चार अन्य साथी अयोध्या निवासी धनेश यादव पुत्र रामदरश व नवाबगंज के तुलसीपुर माझा निवासी रामलोचन पुत्र देवकली यादव , सुग्गीम उर्फ सुग्गी पुत्र चन्द्रभान , दीना यादव पुत्र भगौती यादव भी उसके साथ थे व पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गये है।उसने पुलिस को बताया कि,वह सभी काफी दिनों से इस क्षेत्र में अवैध असलहों का निर्माण व बिक्री करने का कार्य कर रहे थे।


0 टिप्पणियाँ