रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के करनैलगंज थानाक्षेत्र में लखनऊ-गोण्डा हाईवे पर सड़क पर घायल पड़ी छात्रा व एक युवक को समाधान दिवस से वापस लौट रहे जिलाधिकारी डाक्टर नितिन बंसल व एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा स्कार्ट गाड़ी की मदद से अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई।
पुलिस के मुताबिक करनैलगंज रोड पर चौरी चौराहा से गोण्डा की तरफ कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल गोण्डा की ओर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर साईकिल से घर जा रही एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा व मोटरसाइकिल चालक दोनों वही गिर गए व दोनों को काफी चोटे आयी।संपूर्ण समाधान दिवस तहसील करनैलगंज से जिलाधिकारी डॉ0 नितिन बंसल व पुलिस अधीक्ष शैलेश कुमार पाण्डेय लौट रहे थे कि रास्ते में दोनो को घायल पड़े देखकर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोंडा ने रुक कर अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ