पागल सियार ने एक ही परिवार के चार लोगों को काटा,घायल

आक्रोशित ग्रामीणों हाथों मारा गया
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
करनैलगंज गोण्डा।स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के एक पागल सियार ने एक गाँव के एक ही परिवार के चार लोगों को काट कर घायल कर दिया।बाद में दूसरे गांव में लोगों को काटने का प्रयास करते समय खुद ग्रामीणों ने उसे मार गिराया। 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तड़के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नगवा कला के मजरा सीरपुरवा में एक पागल सियार ने उस समय हमला कर दिया जब गाँव का एक परिवार अपने मड़हे में सो रहा था।सियार ने परिवार के कालीदीन पाण्डेय, 45 ,उनकी पत्नी माधुरी 42, पुुत्रअंकित 24, तथा 12 वर्षीय पुत्र को काटकर घायल कर दिया।घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज लाया गया।इसके बाद पागल सियार ने एक अन्य ग्राम पंचायत नगवा कला के मजरा भितिहा में पहुंच कर दीनदयाल के परिजनों को काटने का प्रयास किया लेकिन परिजनों द्वारा उसे घेरकर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ