सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

लोगों ने की पिटाई
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के करनैलगंज में परसपुर रोड पर स्थित बस स्टाप पर रविवार दोपहर बाद एक सनकी युवक द्वारा सनक में कई गाड़ियों के फोड़ डाले। हद तो तब हो गई जब उसने बाइक व साइकिल सवारों पर शीशे के टुकड़ों से वार करना शुरू कर दिया। 
इसके बाद  वहीं कुछ दबंगों के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में भरे चौराहे पर सनकी युवक की जमकर पिटाई कर दी  गयी ।इस दौरान स्थानीय लोग और बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ