रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
खरगूपुर (गोंडा)। मिशन शक्ति के तहत जिले के खरगूपुर पुलिस की एंटीरोमियो टीम ने अभियान के तहत एक युवक को महिलाओं के साथ अश्लील हरकत दबोच कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की है। इसी के साथ दर्जन भर शोहदों को हिरासत में लिया।बाद में उनके द्वारा माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला बाजार में उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्र,आरक्षी अनिकेत यादव,महिला आरक्षी सीमा वर्मा व अंशिका यादव की टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत गश्त पर थे। इस बीच कौड़िया थानाक्षेत्र के खंभरिया निवासी अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद द्वारा बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियों से अश्लील गाने व अश्लील हरकत करने के दौरान उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है इसी के साथ अभियान में एंटी रोमियो टीम द्वारा दर्जन भर अन्य युवकों को पकड़ा गया। जिनके द्वारा माफी मांगने व भविष्य में ऐसी गलती पुन: न करने पर छोड़ दिया गया।


0 टिप्पणियाँ