रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। पीड़ित व मजलूमों की पुलिस करेगी हिफाजत व करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में पूरी तरह से कानून का राज होगा।यह कहना है करनैलगंज के नवागत कोतवाल संतोष कुमार सिंह का।उन्होंने कहा कि,कोतवाली परिसर में आनेवाले छुटभैयों व आवंछित तत्वों को वहाँ से दूर रखा जायेगा।तथा ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी जो अनावाश्यक रूप से परिसर में आकर पीड़ितों के साथ पुलिस के कार्यों में दखलंदाजी का प्रयास करते हुये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि,थाना परिसर में आने वाले फरियादियों को सम्मान के साथ बिठा कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना उनका पहला दायित्व होगा।इसी के साथ चेतावनी देते हुये उन्होंने कहा कि,जांच में शिकायतों के फर्जी पाये जाने पर ऐसी झूठी शिकायत करने वालों पर वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि,क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, पेंड़ की कटान ,खनन समेत सभी तरह के अवैध कार्यों को पूरी तरह खत्म करने का प्रयास करेंगे।जिससे कि,जनपद में इस कोतवाली को एक आदर्श कोतवाली के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सके।उन्होंने कहा कि,फरियादी सीधे आकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करायेंगे वह इसकी पूरी व्यवस्था करेंगे।इसी के साथ अवैध उगाही को पूरी तरह प्रतिबंधित करेंगे।जिससे जनता का भरोसा पुलिस पर कायम रह सके।


0 टिप्पणियाँ