गोण्डा। मुख्यालय से सटे चौपाल सागर स्थित नवनिर्मित एससीपीएम पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।आस-पास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एससीपीएम इंस्टीट्यूट के होने के चलते छात्र-छात्राओं व व्यवसायियों को सुरक्षा के लिहाज से अर्से से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी।बताते चलें कि,एससीपीएम कालेज के प्रबंध निदेशक श्रीमती अल्का पाण्डेय व शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डाक्टर ओएन पाण्डेय के सहयोग से इस चौकी का निर्माण हुआ है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि,इस इलाके में पुलिस चौकी का निर्माण समय की जरूरत थी जो डाक्टर दम्पति के प्रयासों से सम्भव हुआ। यहाँ पुलिस की मौजूदगी से यहाँ के छात्रों व आस-पास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ