शिकायत से चिढ़े प्रधानपति ने दी रेप में फंसाने धमकी

शिकायत कर्ता से बोला खुद दूंगा गवाही
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।अनियमितता की शिकायत से चिढ़े प्रधान पति ने शिकायत कर्ता को दुष्कर्म जैसे मामले में फंसाने की धमकी दी है।जिसका आडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
मामला धानेपुर थानाक्षेत्र के रानीजोत ,साँझ बनकट का  है।
जहाँ  के रहने वाले राम शंकर पाठक द्वारा प्रधान की अनियमितता के विरुद्ध  मनरेगा में फर्जी निकासी, तलाब सुंदरीकरण में गड़बड़ी, आवास के बदलने वसूली करने के सहित कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गईं थी।  इस सबके बीच राम शंकर की जमीन को प्रधानपति अली अहमद की शह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जाने लगा 
जिस पर हो रहे निर्माण को रुकवाने के लिए राम शंकर पाठक पुत्र राम दल द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गयी थी। इसी बात की खुन्नस में बीती रात को प्रधानपति ने फोन करके रामशंकर को बलात्कार जैसे गम्भीर अपराध में फंसा देने की धमकी दी है,इसी के साथ खुद गवाही भी देने की बात कही है।इस धमकी को पीड़ित ने फोन में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया है,व इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है।
बहरहाल प्रधान पति की धमकी के बाद राम शंकर व उनके परिवार में डर का महौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ