पूर्व सांसद के निधन से प्रदेश को अपूर्णनीय क्षति-योगी

स्व:सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि देने में मुख्यमंत्री व जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल समेत सांसदों-विधायकों का तांता
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल में भाजपा के पितामह कहे जाने वाले पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वः सत्यदेव सिंह   की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई भाजपा सांसद व विधायक उनके मुख्यालय स्थित आवास पर पहुँचे,तथा दिवंगत पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका निधन प्रदेश के लिये अपूर्णीय छति बताते हुये कहा कि,उनके आकस्मिक निधन से विचाराधारा, संगठन और प्रदेश की अपूर्णनीय क्षति हुई है। स्व0 सत्यदेव सिंह ने जीवन पर्यन्त मूल्यों, आदर्शोें और एक विचार धारा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।व संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से विभिन्न पदों से होते हुये संसद तक उनकी पूरी जीवन यात्रा उनके व्यक्तित्व की रचनात्मकता का आदर्श उदाहरण रहा है। उन्होंने उनकी धर्मपत्नी स्व0 सरोज रानी सिंह के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विचारधारा को उनके साथ मिलकर आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवगंत आत्माओं को अपनी ओर से श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुये कहा कि,माँ पाटेश्वरी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
बताते चलें बलरामपुर व गोण्डा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने व देवीपाटन मण्डल के भाजपा के पितामह कहे जाने वाले पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का लंबी बीमारी के बाद बीते 16 दिसम्बर को   लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया था।
पूर्व सांसद के श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा,स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सिंचाई मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह,सांसद  कीर्तिवर्धन सिंह,बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सूर्य नरायण तिवारी, अवध प्रान्त अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा, विधायक  बावन सिंह, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नरायन पाण्डेय, विनय द्विवेदी, प्रभात वर्मा, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल,  विष्णु शुक्ला समेत अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुये।व अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
मुख्यमंत्री के आगमन से दुकानदारों पर आफत
जनपद में मुख्यमंत्री का आगमन क्या हुआ सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जिला प्रशासन ने उस मार्ग पर स्थित सभी दुकानदारों की दुकानें बंद करवा दीं।जिला प्रशासन ने कचहरी से लेकर बड़गाँव तक रास्ते में आनेवाले सभी दुकानों को कानून व्यवस्था के नाम पर जबरन बंद करवा दिया।अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि,हम लोकतंत्र में जी रहे हैं या राजतंत्र में?बहरहाल 
आमतौर पर ऐसे वीवीआईपी के आगमन पर उसका खामियाजा इन छोटे-छोटे दुकानदारों को अपनी रोजी-रोटी बंद करते हुये भुगतनी पड़ती हैं,पता नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जब उस रास्ते से गुजरे होंगे तो इसे देखा भी होगा या नहीं या फिर देख कर अनदेखा कर दिया होगा।
मेन हाइवे पर दिखा वाहन पार्किंग जैसा दृष्य
गोण्डा। पूर्व सांसद स्व:सत्य देव सिंह के कार्यक्रम में आने वाले वी वी आईपी व वीआईपियों द्वारा वाहन पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद बलरामपुर-लखनऊ हाइवे पर बड़गाँव पुलिस चौकी से लेकर लोहिया धर्मशाला तक अपनी गाड़ियां पार्क कर दीं।ऐसे में उधर से गुजरने वाले आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गाड़ी पार्क करने को लेकर आम लोगों पर डंडा बरसाने वाली पुलिस सत्ता के रसूख के आगे बेबसी से बस इस मंज़र को देखती रही।कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है ,बावजूद कोई नहीं मान रहा, हम क्या करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ