आग से जानवरों के साथ गृहस्थी जलकर खाक

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम खीरीडीह में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लगने से एक व्यक्ति की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
इस अग्निकांड में पीड़ित की एक भैंस बुरी तरह झुलस गई व उसका पंड़वा जल कर मर गया।
बताते हैं कि,खीरीडीह निवासी दीनानाथ पुत्र धोखई के घर में रविवार की रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान गेहूं, चावल, धान,रजाई, बिस्तर, तीन चारपाई, दो तख्त, तीन साईकिल ,पंपिंग सेट व फर्नीचर बनाने का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
जानकारी होने पर सोमवार सुबह क्षेत्र के  राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र व लेखपाल के. के. वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कम्बल देकर सांत्वना दी व सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के लिए आश्वासन दिया।लेखपाल ने बताया कि कुल 90000 रुपये की क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।मौके पर ग्राम प्रधान, बी डी सी सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ