रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। आये दिन बैंको द्वारा किये जा रहे नये कारनामे मीडिया की सुर्खियाँ बनते रहते हैं। अब हाल यह है कि,लोगों में विश्वसनीयता का पर्याय माने जाने वाले बैंक भी किस तरह उपभोक्ताओं को चूना लगाते हैं, इसका जीता- जागता नमूना है यह मामला, जहां- बिना ऋण बकाए के खाते से पैसा काट लिए जाने को लेकर उपभोक्ता ने जिला अधिकारी गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रकरण इलाहाबाद बैंक शाखा चंदापुर का है, जहां क्षेत्र के अनुभुला गांव निवासी कृषक शीतला प्रसाद सिंह के किसान क्रेडिट कार्ड के खाता संख्या 50533662875 से बगैर किसी कर्ज के बकाए के बीते 12 नवंबर को 33,000 की रकम बैंक द्वारा काट लिया गया।दिलचस्प तो यह है कि,इसकी कोई पूर्व सूचना भी उपभोक्ता को नहीं दी गई।वहीं कृषक शीतला प्रसाद सिंह के मुताबिक बैंक का उनके ऊपर कोई बकाया नहीं है।इस बीच 2006 से लेकर 2013 ई0 तक उनका केसीसी खाता बैंक में संचालित रहा तथा 2013 में ही इलाहाबाद बैंक के इसी शाखा से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया, जिसके पूर्व बैंक का समस्त बकाया भुगतान कर नोड्यूज प्राप्त कर इलाहाबाद बैंक शाखा वजीरगंज में प्रस्तुत करने के बाद उनका ट्रैक्टर फाइनेंस हुआ था।बावजूद इसके उपरांत किसी तरह का कोई भी बकाया ना होने के बाद भी उनके खाते से 33,000 गलत तरीके से काट लिया गया। पीड़ित कृषक शीतला प्रसाद सिंह ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर बैंक कर्मियों कार्रवाई की मांग की है।


0 टिप्पणियाँ