रिपोर्ट:- मनोज मौर्य /तुफैल खान
गोण्डा। मुख्यालय के मालवीय नगर में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने से उसमें रखा लाखों का माल स्वाहा हो गया।सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल की कई गाड़ियों के बावजूद, फायर कर्मी भयावह आग को बुझाने में असहाय से दिखे।बताते चलें कि, नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मालवीय नगर में देर रात शार्ट सर्किट के चलते सागर क्राकरी के ऊपर प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग की भयानक लपटों ने पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया।अचानक लगी इस भीषण आग को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर आ गए , इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाने की प्रयास किया।गोदाम से उठ रही बड़ी-बड़ी लपटों के बीच कई बार दमकल कर्मी आग बुझाने में असफल से दिखे ।दमकल कर्मियों की काफी जद्दोजहद के बावजूद गोदाम में आग के शोलों भेडकते रहे और तेज लपटों के साथ गोदाम में आग फैलती गयी,लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका,इसी बीच आग को बुझाने के लिए आई फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया और फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने के सभी सिस्टम फेल हो गए।सबकुछ जलकर राख होने के कई घंटे बाद आग को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से कर्मी आग पर काबू पा सके।इस दौरान मौके पर नगर कोतवाल व अन्य मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ