गोण्डा।पुलिस महकमें में रविवार को अपनी सेवा पूर्ण कर चुके मनकापुर सी ओ समेत छह उपनिरीक्षकों को जिले के पुलिस महकमें ने भावभीनी विदाई दी।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अपनी सेवाएं पूर्ण कर सीओ रामभवन यादव,उपनिरीक्षक (स्टेनो)राम दुलारे यादव, (एलआईयू) दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,सुधाकर, ओमप्रकाश पति तिवारी, राधेश्याम,गुलाब राय को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने फूल-माला पहनाकर शाल भेंट करने के साथ धार्मिक पुस्तकें देकर विदा किया गया।इस दौरान उन्हें भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह,भानु प्रताप सिंह, निरीक्षक अजय सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ