मेडिकल के छात्र का अपहरण कर मांगी 70 लाख की फिरौती


तलाश में लगीं पुलिस की छह टीमें
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। मंगलवार को मुख्यालय से सटे चौपाल सागर स्थित एक मेडिकल कालेज के हाॅस्टल से एक बीएएमएस के छात्र के अपहरण व 70 लाख की फिरौती का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।आनन-फानन में पुलिस पुलिस की छह टीमें घटना के खुलासे हेतु लगा दी गईं। 
 बताते चलें पड़ोसी जनपद  बहराइच के पयागपुर थानाक्षेत्र के काशीजोत सत्संगनगर कॉलोनी निवासी निखिल हालदार का 21,वर्षीय बेटा गौरव
हालधर एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है।बीती कल की शाम से आखिरी बार फोन पर मां से बात करने के बाद अपने हॉस्टल से गायब हो गया।मंगलवार को गौरव के परिजनों को अपहरणकर्ताओं  ने फोन कर कहा कि,गौरव का  उनके कब्जे में है तथा 22 जनवरी तक उन्हें फिरौती के 70 लाख देने को कहा है व नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की बात कहते हुये पुलिस को भी सूचना देने से मना किया है।गौरव के अपहरण की सूचना मिलते ही उसके परिजन सदमें जैसी हालत में हैं।गौरव के पिता निखिल हलधर पेशे से चिकित्सक हैं व बहराइच में प्रैक्टिस करते हैं।  उन्होने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
क्या कहते हैं एएसपी
इस बावत पुलिस उपाधीक्षक शिवराज के मुताबिक पुलिस की 6 टीमें के साथ स्वाट टीम गौरव की तलाश में जुट गई है।जल्द ही इसके अच्छे नतीजे सामने आयेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ