चार जिलों में डेढ़ दर्जन मामले दर्ज
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की धानेपुर पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से 315 बोर के देशी कट्टे के साथ एक चाकू व अन्य चोरी का सामान बरामद किया।दोनो के ऊपर चार जनपदों में डेढ़ दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनो गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है।
धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने जानकारी दी कि,थानाक्षेत्र के बनगईं,बल्लूपुरवा निवासी ननकुन्ने उर्फ घंटाही पुत्र बुधई व माधवगंज के लालापुरवा निवासी संजय उर्फ लोटन पुत्र गंगाराम जनपद समेत बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली आदि जनपदों के विभिन्न इलाकों में करीब गुंडा/गैंगेस्टर समेत डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि,एक लंबे अर्से से पुलिस को इनकी तलाश थी।बीती रात जब वह पुलिस टीम के साथ रात्रि गस्त पर थे ,तभी बग्गीरोड के पास दोनो संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिये।जैसे ही पुलिस टीम को उन्होंने देखा तो भागने लगे,जिसे उन्होंने सहकर्मियों की मदद से दबोच लिया।पूछताछ में जानकारी मिली कि,वह उस इलाके में किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।
बहरहाल दोनो को जेल भेज दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ