पटेल सेवा संस्थान ने गरीबों को कंबल बांटा
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।शुक्रवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर जनपद आईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव धौरहरा लोक सभा की सांसद रेखा अरुण वर्मा ने यहाँ विभिन्न कार्यकर्मो में भाग लिया।सांसद का गोण्डा की सीमा पर स्थित छितौनी चौराहे पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया ।
सांसद रेखा वर्मा मुख्यालय के एक होटल के प्रांगड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो के साथ बैठक संगठन की रूप रेखा और चुनाव तैयारी पर चर्चा की। इसके पश्चात सरदार पटेल सेवा संस्थान में गरीब निर्धन महिला पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत कर स्मृति चिन्ह दिया गया।इससे पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव उत्तराखंड की सह प्रभारी धौरहरा की सांसद रेखा अरुण वर्मा का छितौनी
सरदार पटेल सेवा संस्थान में पत्रकारो से वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने किसान बिल पर कहा कि सर्वे में 80 फीसदी किसान सरकार के साथ है। बिल में कोई कमी हो बात कर बताए तो उसका संसोधन पर सरकार विचार करेगी।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही मिल रहा तो अपने ही नेताओ को वहाँ भेजकर आंदोलन रूप का रूप दे रहे है। जिसे
विपक्ष अपना मुद्दा बना कर रहा राजनीति कर रहा है। पत्रकारो के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी पहले अपने पार्टी को संभाले,लोगो व अपने नेताओं को संभाले और खुद को ऊपर करे तब किसान बिल या किसी अन्य मुद्दे के बारे में चर्चा करे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना होमवर्क किये कुछ भी बोल देते है, राहुल को कब क्या मुद्दा उठाना है खुद ही पता नही है।राहुल गांधी को पूरा देश जनता है कि वो किस तरह के नेता हैं।
कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन,एच एन सिंह,शिवनरायन पटेल,ओम प्रकाश वर्मा,संजय सिंह,मुकेश वर्मा,रामसिंह,राम प्रसाद,राजमणि,राकेश तिवारी,आशीष त्रिपाठी , चंदानी,अनुराग सिंह,प्रवीण श्रीवास्तव,मनोज,शिव प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ