गोण्डा।जनपद में बारहवीं में सर्वोच्च अंक लाकर मान बढ़ाने वाली छात्राओं को नगद पुरुस्कार उनके खाते में दिया गया।
इस बावत जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की टाॅपर छात्रा खुशबू गौतम को 20 हजार रू. पुरस्कार स्वरूप उनके बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से ट्रांसफर किया। इसी प्रकार 12वीं की ही छात्राएं महिमा सिंह, शालिनी सिंह, स्वाती श्रीवास्तव, प्रिया तिवारी, माधुरी यादव, अंशिका शुक्ला, दीपा तिवारी, नेहा गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी व हाईस्कूल की छात्राएं पारूल सिंह, साक्षी वर्मा, जान्हवी द्विवेदी, मुस्कान शर्मा, विभा शुक्ला, अकांक्षा मिश्रा, प्रियांशी मिश्रा, गरिमा मिश्रा, ईश्वरीजया शुक्ला, सृष्टि साहू को 5-5 हजार रूपये उनके बैंक खाते में भेजे गये हैं।महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 10-10 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। गौरा विधाायक प्रभात वर्मा, कटरा विधायक बावन सिंह, आयुक्त एसबीएस रंगाराव, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी 20 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।


0 टिप्पणियाँ