रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहाँ रिश्ते के चाचा ने पाँच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला।जिसमें पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मासूम को चिकित्सीय परीक्षण व इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।जहाँ उसका इलाज चल रहा है।वहीं पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को तलाश रही है।
सूत्रों के मुताबिक बीती रात कौड़िया थाना क्षेत्र के गाँव सरैया में बरही का कार्यक्रम था जिसमें पीड़िता के घर के ठीक सामने आर्केस्ट्रा चल रही थी जिसे देखने के काफी लोगों की भीड़ वहाँ मौजूद थी।इसी दौरान मासूम घर के बाहर खेलते रही थी।जिसे 40 वर्षीय पट्टीदारी के चाचा ने करीब साढ़े दस बजे अपने रिश्ते में लगने वाले 15 वर्षीय भतीजे द्वारा बहला फुसलाकर वहाँ से थोड़ी दूर झाड़ी के पास बुलवाया तथा वहाँ पहले से मौजूद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करने लगा इसी दौरान बच्ची की चीख सुनकर उसकी माँ झाड़ियों की ओर दौड़ी।जिसे आता देख आरोपी वहाँ से फरार हो गया।बच्ची की मां के शोर मचाने पर उसके पिता व अन्य लोग वहाँ पहुँचे तथा आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व पीड़ित मासूम को जिला चिकित्सालय पहुँचाया तथा पिता की तहरीर पर दोनो आरोपियों के विरूद्ध पास्को समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
वहीं इस बावत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि, शनिवार की रात्रि यह घटना घटी है,जिसमें पुलिस ने पिता की शिकायत पर पट्टीदारी के चाचा एवं नाबालिग भतीजे के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पीड़िता को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
बहरहाल सूत्रों की माने तो अभी इस बावत गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पुलिस उनके बावत लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है।


0 टिप्पणियाँ