रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के धानेपुर में लोकवाणी केंद्र के आड़ में रेल टिकट का अवैध धंधे का संचालन करने वाले को आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अपने छापेमारी की कार्रवाई में गिरफ्तार कर मौके से व्यक्तिगत आईडी द्वारा निकाले गये 7 आरक्षित टिकट बरामद कर आरोपी को जेल रवाना कर दिया।
आर.पी.एफ के प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को निरीक्षक सीआईबी प्रणय कुमार उप निरीक्षक विमल सिंह हेड कांस्टेबल राम व कांस्टेबल सुग्रीव, प्रेम प्रकाश व स्वान शाखा द्वारा आई.आर.सी.टी.सी के पर्सनल यूजर आई डी पर बनाए जा रहे ई-टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले ऐसे एजेंटों के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर धानेपुर बाजार में मुस्कान फोटो स्टूडियो एवं लोकवाणी (जनसेवा) केंद्र पर छापेमारी कर संचालक मुजेहना निवासी शशि कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी पुत्र भीमसेन सोनी को पर्सनल यूजर आईडी से बनाई हुई 7 आरक्षित ई-टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद आरक्षित ई-टिकट की कुल कीमत 6850 जिसमें सभी 7 अदद आरक्षित ई टिकट जिन पर यात्रा शेष है !इसी के साथ आरोपी के लैपटॉप में 2 पर्सनल यूजर आई डी समेत उक्त कार्य में प्रयोग किये जा रहे 1 लैपटॉप, एक प्रिन्टर,1 कीबोर्ड माउस, 1 पुराना माइक्रोमैक्स मोबाइल, एवं रु०1400 नगद बरामद किया गया।


0 टिप्पणियाँ