कलह के चलते महिला ने फाँसी लगाई,मौत

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा।रविवार को लोकोशेड में कार्यरत रेलकर्मी की पत्नी ने कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा मौत के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।
बताते चलें कि,रेलवे के लोकोशेड में कार्यरत अमित कुमार कनौजिया की 26 वर्षीय पत्नी गुड़िया ने परवरिक कलह के चलते अपने साहेबगंज में  मारवाड़ कालेज के पीछे स्थित घर में छत के कुण्डे में फ़ांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक  रेलकर्मी अमित कुमार कनौजिया घटना के समय अपनी ड्यूटी पर था बरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ