ऐतिहासिक डाक बंगले की दुर्दशा को ले कर युवाओं का प्रदर्शन

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर धानेपुर बाज़ार में थाना परिसर से बिलकुल सटे हुये  जर्जर डाक बंगले की दयनीय स्थिति को ले कर क्षेत्र के युवाओं ने उसके बाहर सामने खड़े को कर प्रदर्शन किया !
इस दौरान युवा समाज सेवी बृजेश कुमार द्विवेदी ने बताया की लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते बाज़ार के बीच स्थित इस ऐतिहासिक  डाक बंगले की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, घनी आबादी के बीच ये डाक बंगला जंगल का रूप ले चुका है, बाउंडरी ढह चुकी है दीवार की ईंटे भी गायब हैं।बावजूद इसके इसे यहाँ कोई देखने वाला नहीं है।
विगत बीस सालों से यहां तैनात चौकीदार मुफ़्त की पगार ले रहा है।उन्हें इसकी दयनीय स्थिति से कोई लेना देना नही है, स्थानीय दुकानदारों द्वारा डाक बंगले के सामने कचरा जमा किया जाता है,जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र व थाने की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है की डाक बंगले की ब्यवस्था में सुधार ला कर सार्वजिनक प्रयोग के लिए उपयुक्त बनाया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि,एक तरफ भारत सरकार देश में स्वच्छता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रही है तो, वहीं दूसरी तरफ कस्बे में ये डाक बंगला गन्दगी का केंद्र बना हुआ है।
प्रदर्शन कारी युवकों ने प्रशासन से डाक बंगले का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।इस दौरान वहाँ  सी.पी तिवारी, संदीपन मिश्रा ,आशीष सोनी, शिवम सोनी, रविन्द्र मिश्रा, सरोज आजाद, विनोद कुमार, आलोक, अंग्रेज, राजेन्द्र सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ