गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के अनुभुला गाँव में सोमवार की रात में जमीनी रंजिश के चलते दबंगो ने चारे के लिये रखे हुये धान के पैरे में आग लगा दी,जिससे लगभग 5000 रू के मूल्य का पैरा जलकर खाक हो गया।
पीड़ित जगप्रसाद पुत्र रेंगई ने पुलिस को दिये अपनी तहरीर में बताया कि,बीते सोमवार की रात्रि किसी पहर गाँव के ही सुरेश पुत्र रामफल व रामभूल पुत्र रामलखन ने पुरानी आबादी की भूमि की रंजिश के चलते उसके खेत में पशुओं के चारे के लिये रखा हुआ पैरा फूंक दिया।जब उसको इसकी सूचना हुई तो उसने मौके पर डायल 112 की टीम को बुलाया,जिसकी मौजूदगी में ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने समझौता करा आरोपियों से पीड़ित को नुकसान के भरपाई के एवज में 4000 रूपये देने को कहा पर आरोपियों द्वारा उसे रूपये न दे उल्टा कह रहे हैं जाओ जो करना है कर लो।रूपये हम नहीं देंगे।


0 टिप्पणियाँ