अजगर मिलने से हड़कंप मचा

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत दर्जीकुंआ चौकी क्षेत्र में अयोध्या-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित वीरपुर विशेन के पास झाड़ी में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। करीब चार मीटर का यह अजगर ठंढ के चलते सड़क के बगल खाई में झाड़ियों के बीच बैठा हुआ था।पास के बहादीपुर गाँव के रहने वाले भूपाल सिंह ने बताया कि,अक्सर इस इलाके में अजगर देखा जाता रहा है,जो संभवतःजंगल से भोजन की तलाश में यहाँ आते रहते हैं। यह अजगर भी जंगल से ही  आया होगा।
उन्होंने बताया कि,अक्सर यहाँ बकरियां चराने लोग आते रहते हैं। ग़नीमत यह रही कि,आज कोई आया नहीं, वरना कोई बकरी इस अजगर का निवाला बन जाती।
इसी दौरान मुख्यालय से आ रहे वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी भीड़ देखकर वहाँ रुके, तथा वहाँ से लोगों को हटाकर वन विभाग को फोन किया।खबर लिखे जाने तक वन कर्मियों की टीम मौके पर नहीं पहुँची थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ