सम्पत्ति विवाद के चलते घटित हुई यह घटना।
रिपोर्ट-मनोज मौर्य
गोंडा। सोमवार को जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में छोटे भाईयों ने अपने ही सगे बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया।साले की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी पहुँचाया जहाँ उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुये उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
तरबगंज क्षेत्र के जमालखानी गांव के बघईपुरवा की रहने वाली अनीता पांडेय ने पुलिस को दी हुई अपनी तहरीर में बताया कि,उनके पति 40 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ बड़के पांडेय पुत्र जगराम का संपत्ति को लेकर अपने छोटे भाई पवन पांडेय व अजय पांडेय से लंबे समय से विवाद चल रहा था।जिसको लेकर कई बार उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हो चुका था इसी को लेकर रविवार को भी दोनों छोटे भाइयों के साथ लड़ाई हुई थी। पीड़ित पत्नी के मुताबिक सोमवार की देर शाम दोनो छोटे भाइयों के साथ दोबारा इसी को लेकर कहा सुनी हो गयी।जिसमें आवेश में आकर दोनो छोटे भाईयों ने मिलकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से उसके पति पर हमला कर उसे पीट-पीट कर मार डाला।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि,पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस उन्हें खोज रही है जल्दी ही वह सींखचों के पीछे होंगे।


0 टिप्पणियाँ