रिपोर्ट:मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के मोतीगंज थानाक्षेत्र के कहोबा चौराहे पर सड़क के किनारे छोटी-छोटी रेहड़ी लगाकर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों से स्थानीय दबंग अवैध वसूली कर रहे हैं।
इस बावत जानकारी मिलने पर कहोबा चौकी प्रभारी भोला शंकर ने दबंगो को चेताते हुये वसूली बंद करने को कहा।ऐसा न करने पर उनके ऊपर कार्रवाई की बात कही।
बताते चलें कि,कहोबा चौराहे पर सड़क की पटरी पर खोमचे,मूंगफली ,फल इत्यादि की रेहड़ी लगाने वाले गरीब तबके के लोगों से वहाँ के स्थानीय दबंग अपनी जमीन के सामने होने का दावा कर उनसे अवैध वसूली करते हैं। और तो और किराये पर दी हुई दुकान के आसपास लगने वाले ठेलों से भी जबरन किराये के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जब इसकी जानकारी चौकी प्रभारी भोलाशंकर को मिली तो उन्होंने गरीबों से अवैध वसूली बंद करने के बावत कही व न मानने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


0 टिप्पणियाँ