गोण्डा। जिले की धानेपुर पुलिस ने बीती रात मिली थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर के खनवा पुर निवासिनी एक 13 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त बालिका आरती पुत्री स्वर्गीय ओमकार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के इस कार्य पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट कर खुशी जाहिर की।
बताते चलें कि मानसिक रूप से अस्वस्थ 13 वर्षीय आरती 30 जनवरी को 3 से 4 बजे के बीच अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी।खोजबीन के उपरान्त उसके न मिलने से परिजन काफी परेशान।जिसे गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल दयानंद सिंह व मदन मोहन सिंह को लखनी पुर में मिली।जिसे वह थाने पर ले आये तथा प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज द्वारा आत्मीयता से पूछे जाने पर उसने अपना नाम बताया।इसके बाद उसे खाना खिलाया व प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उसके परिजनों की खोज कर उन्हें बालिका को सौंप दिया।पुलिस के इस कार्य से
गांव के रामनिवास वर्मा, विनोद कुमार वर्मा के साथ-साथ अन्य लोगों ने पुलिस टीम के कार्य की जमकर सराहना की है।


0 टिप्पणियाँ