रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में बीते शनिवार को दिन दहाड़े एक 19 वर्षीय युवती को नशे का इंजेक्शन देकर किये गये अपहरण का मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला।बताते चलें कि,
वजीरगंज थानाक्षेत्र के भगोहर गाँव की रहने वाली नसीमा बानो पत्नी मुन्नवर ने पुलिस को दिये अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि,बीते शनिवार करीब 9 बजे सुबह इण्टरमीडिएट में पढ़ने वाली उसकी 19 वर्षीय पुत्री सायराबानो को उसके विद्यालय जाते समय एक सफेद रंग की बोलेरो जीप से चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोककर उससे पहले अयोध्या का रास्ता पूंछा। जैसे ही वह रास्ता बताने लगी इतने में बोलेरो सवारों ने जबरन उसे खींच कर गाड़ी में बिठाकर उसे नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ मारपीट कर उसे उसे अगवा करने का आरोप लगाया था।मामले की गंभीरता देखते हुये रविवार को स्थानीय थाने में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था।बहरहाल पुलिस द्वारा मौके पर की गई जांच में पूरा मामला फर्जी निकला।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि,आरोप लगाने वाली लड़की के परिजनों से उसके गाँव के ही बुद्धू पुत्र रहमत अली से आबादी की भूमि को लेकर पुराना विवाद था ।जिसमें 30 नवम्बर 2020 को दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी,तथा दोनो ओर से क्रास एनसीआर भी दर्ज हुआ था।इसी के चलते सायराबानो ने अपने अपहरण की कहानी गढ़ कर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।
उन्होंने बताया कि, फर्जी आरोप लगाने वाली युवती के ऊपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।प्रभारी निरिक्षक ने बताया कि,इस कार्रवाई से फर्जी शिकायत लेकर आने वालों को मिलेगा सबक।


0 टिप्पणियाँ