एक ही रात में ताबड़तोड़ तीन चोरियों से सहमे कस्बावासी

दो हफ्ते पूर्व भी लगातार घटीं थी चोरी की तीन घटनायें
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज कस्बे में बीती रात बेखौफ़ चोरों इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित लाइन से तीन दुकानों में चोरी कर हजारों की नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गयी।दो हफ्ते पूर्व भी वहीं तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी हुई थी।बहरहाल पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
बताते चलें कि,बीती रात कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित एस बी आई ग्राहक सेवा केन्द्र से चोरों ने बैंक संबंधी कागजात,20 हजार नगद,एक लैपटाप,एक सैमसंग ग्रैण्ड मोबाइल,एक 1जीबी नेट सेटर  एक लैपटाप,प्रिंटर,तो उसके बगल में स्थित रमेश फोटो स्टूडियो से एक लैपटाॅप,हार्डडिस्क, प्रिंटर, व दो कैमरे तथा 4 हजार नगद रूपये वहीं उससे सटे एक क्लीनिक में छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर गल्ले में रखा 45 हजार नगद चुरा ले गये।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि,चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।जल्दी ही चोर सींखचों के पीछे होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ