रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।बीती रात जिले के छपिया थानाक्षेत्र के हथियागढ़ में स्थित गर्ग इण्टर काॅलेज में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग दो लाख मूल्य का सामान चुरा लिया।मंगलवार सुबह जब 9 बजे जब प्राचार्य काॅलेज पहुँचे तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।छपिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़तालकर रही है।
पुलिस को दिये अपने तहरीर में काॅलेज के प्राचार्य ने बताया कि, हथियागढ़ में स्थित गर्ग इण्टर कालेज में सोमवार की रात चोरों ने विद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर प्रधानाचार्य के कक्ष में रखे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर राऊटर,वाइस रिकार्डर,वाई-फाई राऊटर, 42 इंच की एलसीडी स्क्रीन, इनवर्टर को बैटरी के साथ कार्यालय के 250 वाट के एम्प्लीफायर चुरा ले गये।
बताते चलें कि,छपिया थानाक्षेत्र के हथियागढ़, मस्कनवा आदि इलाके में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। चोर जब चाहे जहाँ चाहे चोरी की वारदातों को अंजाम दे चले जाते हैं,वहीं पुलिस सिर्फ लकीर पीट कर रह जाती है।अभी हाल में हथियागढ़ बाजार से चोरों द्वारा गोदाम का शटर काटकर 60 कुंतल सरिया चुरा ले गये।पुलिस गश्त करती ही रह गयी।हालंकि पुलिस अधीक्षक ने खानापूर्ति करते हुये चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था।वहीं एक दूसरी घटना में चोरों ने मस्कनवा पुलिस चौकी के बगल से बाइक चुरा ले गये पुलिस देखती रह गयी।बहरहाल चोरी की इस घटना व पुलिस की लापरवाही से आम लोग दहशत में जी रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ